MNREGA BPO arrested while taking bribe/गढ़वा : एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूस लेने के आरोप में गढ़वा से एक मनरेगा बीपीओ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बीपीओ से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद बीपीओ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।


दरअसल, गढ़वा के रमना निवासी शिवशंकर राम की मां के नाम पर मनरेगा के तहत डोभा का निर्माण कार्य हो रहा था। जिसके लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र पर मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभु कुमार को हस्ताक्षर करना था। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभु राम पर आरोप है कि उन्होंने उपयोगिता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में 12 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

जिसके बाद शिव शंकर राम ने पलामू प्रमंडलीय एसीबी से इसकी शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर 12 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि प्रभु कुमार गढ़वा के बड़गड़ के गड़िया गांव निवासी हैं।

वे गढ़वा के रमना प्रखंड में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर तैनात थें। मामले की पुष्टि पलामू एसीबी एसपी अंजनी अंजन ने की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *