गढ़वा/ पलामू : झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही किसानों की बांछें खिल उठी है। गढ़वा, पलामू और लातेहार में मंगलवार को बारिश ने दस्तक देते हुए भीषण गर्मी से राहत प्रदान की है। गढ़वा शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बारिश की इन फुहारों ने ठंडक प्रदान की है। इस बारिश के साथ ही किसान तैयार हैं अपने हल और बैल के साथ।

क्या कहता है मौसम विभाग :-
मौसम विभाग के अनुसार 17 – 18 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला- खरसावां समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।