लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: शुक्रवार को जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के पास एनएच 75 पर एक यात्री बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गएं। सभी का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में चार यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

क्या है मामला:
दरअसल, लातेहार से हजारीबाग की ओर एक यात्री बस जा रही थी। इसी दौरान उदयपुरा से थोड़ी दूर पहले यात्री बस और कोयला लदे ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार यात्री और बस और ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इधर घटना की सूचना पर लातेहार अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो और पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा सदलबल घटनास्थल पहुंचे और बस का पिछला दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वही जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया । घायलों में लातेहार निवासी नीतू कुमारी, ललिता मिंज, देवलाल राम, फैजान अंसारी, रीता देवी, निक्कू कुमार, बालूमाथ निवासी रितु कुमारी, परी कुमारी, लोहरदगा निवासी मेराज मियां का नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *