लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दो ट्रकों के बीच हुए हादसे में एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार तड़के घटित हुई।

बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल सवार पेट्रोल पंप की दिशा में जा रहा था, तभी ट्रक से उसकी टक्कर ट्रक से हो गई। इस टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 19 वर्षीय विपिन कुमार पिता अशोक राम छतरपुर थाना क्षेत्र के बगईया पंचायत के बंधुडीह टोला आवाज गंज गांव का निवासी के रूप में हुई है। दरअसल, दुर्घटना के वक्त दो ट्रक चालक अपने ट्रक साइड कर रहे थें।

चालक मौके से फरार :- 

इसी दौरान बीच में आए युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है ।वहीं ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *