लाइव पलामू न्यूज: पलामू सांसद बीड़ी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र से जुड़े रेलवे से संबंधित मामलों को उठाया। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री से पलामू संसदीय क्षेत्र से संबंधित रेलवे से जुड़े जनता के महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तृृत चर्चा की। चर्चा के दौरान सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि रेलवे ने ठंढ के मौसम में कोहरे के बहाने झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन 2 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक बंद करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने जनहित में रेलवे बोर्ड के उस निर्णय को रद्द करते हुए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जारी रखने का अनुरोध किया। सांसद ने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) में ठहराव करने, पटना सिंगरौली एक्सप्रेस एवं शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मेराल में, पलामू एक्सप्रेस का रजहरा में, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ का मोहम्मदगंज में ठहराव करने, वंदे भारत ट्रेन को रांची से डालटनगंज गढ़वा रोड़ एवं जपला होते हुए वाराणसी तक चलाने, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया डालटनगंज जो कि सप्ताह में 2 दिन चलती है उसे चार दिन चलाने, रांची- नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है उसे 6 दिन चलाने, रांची- वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रांची से वाराणसी तक चलती है का गोरखपुर तक विस्तार करने, हावड़ा से जबलपुर तक जाने वाली शक्तिपुंज ट्रेन को मुंबई तक विस्तारित करने संबंधी मांग की है।

dedicated primer school sudna daltonganj
Dedicated Primer School Sudna Daltonganj

उन्होंने कहा कि डालटनगंज से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है, कोरोना काल में रांची से गोरखपुर तक ट्रेन चली थी जिसे बंद किये जाने से यात्री परेशान हैं इसलिए रांची से वाया डालटनगंज होकर गोरखपुर तक पुनः एक नई ट्रेन चलाने, रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में जेनरल कोच की संख्या बढ़ाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *