मेदिनीनगर : शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर की जीत के उपलक्ष्य में विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान पलामू सांसद वीडी राम अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दरअसल, जुलूस के दौरान अधिक भीड़ और धूप के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहांं उनका प्राथमिक उपचार किया गया। ततपश्चात नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बेहोश होने का कारण डिहाइड्रेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *