लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : शनिवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु उपायुक्त शशि रंजन द्वारा निर्देशित कार्यो की गति व निष्पादन को लेकर नगर आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मेदिनीनगर नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर किए जा रहे कार्यो की बिंदुवार समीक्षा की।

अस्पताल के जर्जर भवन होंगे ध्वस्त 

इस दौरान उन्होंने एमटीसी को शिफ्ट किये जाने संबंधित निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल के जर्जर भवन को धवस्त करने की कार्रवाई करने, कैदी वार्ड के लिए चिन्हित स्थान को निरीक्षण कर भौतिक जानकारी प्राप्त करते हुए अवगत कराने का निदेश दिया। नगर आयुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर अवगत कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने 7 दिनों के अंदर भवन एवं बिजली से संबंधित कार्यो को पूर्ण कराने का निदेश दिया। बिजली विभाग के अभियंता को आवश्यकतानुसार बिजली पोल को शिफ्ट करने तथा आवश्यकतानुसार पेड़ की छटाई की जरूरत पर उसकी सूची तैयार कर वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

इनकी रही उपस्थिति 

बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के अभियंता महेन्द्र राम, अस्पताल अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *