मेदिनीनगर : जिले के पांचों नगर निकाय चुनाव के लिये 246 बूथों पर 23 फरवरी को मतदान संपन्न हो गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित तिथि 27 फरवरी को जी.एल.ए कॉलेज में मतगणना किया जाना है।मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मतगणना स्थल का जायज़ा लिया।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की जायेगयी।सभी नगर निकाय के लिये अलग-अलग टेबल व काउंटर बनाया गया है।मेदिनिगर नगर निगम की मतगणना 27 टेबल के माध्यम से 5 राउंड में पूर्ण होगी।इसी प्रकार विश्रामपुर नगर परिषद के लिये 13 टेबल के जरिये 3 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी।वहीं छतरपुर नगर पंचायत के नतीजे के लिए 12 टेबल एवं दो राउंड निर्धारित किया गया है।

इस तरह हुसैनाबाद नगर पंचायत के मतों की गणना 15 टेबल के जरिए दो राउंड में कंप्लीट किया जाएगा।वहीं हरिहरगंज नगर पंचायत के लिए 12 टेबल एवं दो राउंड निर्धारित है।मतों के गणना के लिये 90 से अधिक पर्यवेक्षक,170 से अधिक मतगणना सहायक की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *