लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में छात्र की जगह पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा देना भारी पड़ गया । सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने निरीक्षण के दौरान छात्र के बदले दूसरे फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा।

इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य अजय प्रसाद ने बताया कि नवलेज यादव पिता प्रेमचंद यादव रोल नंबर 59 की जगह पर पिंडरा निवासी ललेंद्र यादव पिता प्रेमचंद यादव को सामाजिक विज्ञान की प्रथम पाली में परीक्षा देते हुए को सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा है।
उन्होंने बताया कि दोनों छात्र का चेहरा एक जैसा था। हस्ताक्षर से मैच हुआ तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे छात्र को पड़कर सीओ अपने साथ ले गए। वहीं बीडीओ सह सीओ कृष्णमुरारी तिर्की ने बताया कि छात्र को सस्पेंड करते हुए फर्जी युवक पर प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई की जा रही है। इस घटना से छात्रों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट : प्रेम पाठक