गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के अन्नराज नावाडीह गांव के अन्नराज डैम से हैरान करने वाली घटना सामने आई है।जहां रविवार को एक अज्ञात युवक अपने तीन दोस्तों के साथ डैम घूमने आया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए डैम में उतरा  लेकिन पानी में उतरने के बाद वह बाहर नहीं निकला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को पानी में उतरते देखने के बाद काफी देर तक उसका कोई अता-पता नहीं चला। इस बीच उसके साथ आए तीनों दोस्त अचानक वहां से फरार हो गए। फिलहाल उनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि डैम किनारे से ऑरेंज रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर बरामद किया। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि युवक की मौत हो गई है, लेकिन डूबने की आशंका से इनकार नहीं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *