LIVE PALAMU NEWS DESK : 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा हो जायेगा। चाहे वह सफर अपनी कार से हो या बस से टोल दरों में बढ़ोतरी का असर लोगों पर पड़ना निश्चित है। दरअसल, एक अप्रैल से टोल दरों में 3 से 7 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा रही है। जिसके कारण प्रति कार 5 से 15 रूपये का बोझ बढ़ेगा। बसों या ट्रकों के लिए यह बढ़ोतरी और अधिक होगी।

बताया जा रहा है कि रांची से जमशेदपुर जाने से लिए बुंडू एदलहातु टोल प्लाजा में कार-जीप को अब 125 से 130 अधिक रुपये देने पर पड़ेंगे। इसी तरह ओरमांझी के पुंदाग स्थित टोल प्लाजा पर कार-जीप को 125 रूपये अधिक देने पड़ेंगे। वहीं फास्ट टैग के वार्षिक शुल्क को एनएचआइ ने 3000 रुपये से बढ़ा कर 3075 रुपये कर दिया है। इससे कार 200 बार टोल को पार कर सकती है।
आंकड़ों के अनुसार झारखंड में कुल 22 टोल प्लाजा है। इन टोल प्लाजा से झारखंड में 18 लाख निबंधित गाड़ियां पार करती है। जिससे झारखंड के 18 लाख लोगों पर बढ़ोतरी का असर पड़ेगा।