गढ़वा : शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेेश कुमार यादव ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया। यह रथ 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर बच्चों और महिलाओं के बीच पौष्टिक आहार एवं संतुलित खान-पान की आदतों के प्रति जागरूकता फैलाएगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, समाज कल्याण पदाधिकारी अल्पना सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे पोषण माह को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और पौष्टिक भोजन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएँ।

राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य कुपोषण को समाप्त कर स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और समृद्ध भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। इस दौरान कार्यशालाएँ, जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *