गढ़वा : शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की माननीय सदस्या डॉ. आशा लकड़ा गढ़वा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने परिसदन भवन में जिले के अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. लकड़ा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया और अपने आगमन का उद्देश्य साझा किया। उन्होंने बताया कि देशभर की 705 से अधिक जनजातियों के कल्याण के लिए आयोग कार्य कर रहा है। आयोग का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा और संरक्षण करना है।

उन्होंने लोगों को ncstgrams.gov.in पोर्टल की जानकारी दी और कहा कि इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराने पर आयोग द्वारा उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने उपस्थित समुदाय के लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें निसंकोच साझा करें।

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जनजातीय समुदाय के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *