लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : शनिवार को लूटकांड के आरोपी के साथ मारपीट किए जाने मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी रिष्मा रमेशन ने नवाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर SI संजय कुमार यादव को नया थाना प्रभारीग बनाया गया है। वहीं, छत्तरपुर व पिपरा थाना के एक-एक एएसआई को भी सस्पेंड किया गया है।

इधर होली के दौरान छत्तरपुर में वारंटी की जगह उसके रिश्तेदार को पकड़कर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया था। जिसकी शिकायत वरीय पुलिस अधिकारियों से की गई थी। वहीं पिपरा थाना में होली के दौरान एक एएसआई ने शराब के नशे में वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। एक होमगार्ड के जवान के साथ भी दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद थानेदार व दो एएसआई को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *