मेदिनीनगर : रविवार को मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और सुरक्षाबलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में टीएसपीसी के 5 लाख का इनामी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया। मुखदेव यादव के शव के पास से पुलिस ने इंसास रायफल एवं भारी मात्रा में गोली बरामद किया है।

बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ कोबरा 209, जगुआर और पलामू पुलिस में सर्च अभियान शुरू किया था । सर्च अभियान के क्रम में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशी खुर्द एव तरहसी थाना क्षेत्र के काश जंगल के बीच सर्च अभियान में शामिल सुरक्षाबल एवं टीएसपीसी के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सर्च अभियान के क्रम में मुठभेड़ हुई है, जिसमें 5 लाख का इनामी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया है। मौके से इंसास बरामद हुआ है. इलाके में सर्च अभियान जारी है। मौके से बड़ी संख्या में गोली एवं खोखा भी बरामद हुआ।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व हुए पुलिस ने दो जवान अनिल राम और सन्तन मेहता की शहादत का बदला पुलिस ने एक नक्सली को मारकर ले लिया है । अभी भी इलाके में सर्च अभियान जारी है ताकि क्षेत्र में मौजूद नक्सलियों का खात्मा हो सके । नक्सलियो के विरुद्ध इस अभियान में एसपी रिष्मा रमेशन, अभियान एसपी राकेश सिंह समेत कई पुलिस के जवान अलर्ट मोड में हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *