लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के निमित्त रविवार को मतदान केन्द्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से महुआडांड प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बूथों पर (AMF) के तहत मूलभूत सुविधाओं को लेकर अंचल अधिकारी, महुआडांड़ को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को बज्रगृह सह मतगणना केंद्र नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं पेयजल, शौचालय तथा विद्युत सहित अन्य सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *