लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पांकी रोड स्थित आशी केयर अस्पताल ने एक बार फिर पलामू में नयी मिशाल कायम की और स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में अब नया आयाम गढ़ा है। अब ये बात साबित हो गई है कि किसी भी बड़ी बीमारी से परेशान होकर पालामूवासियों को राँची जाने की जरूरत नही है। ये घटना एक उदाहरण है मरीज जहाँआरा पति, मोहि खान ग्राम- छैंचा बरवाडीह लातेहार की निवासी है, 5 अक्टूबर दिन शानिवार को बाइक से गिर गई थीं। उसी समय बेहोशी की हालत में उन्होंने सदर अस्पताल में ले जाया गया।
जहाँ उन्हें प्रारंभिक इलाज के बाद राँची रेफर कर दिया गया। किसी ने उन्हें आशी अस्पताल के बारे में उन्हें बताया कि जहां वो डॉ रवीश कुमार (न्यूरो सर्जन, एम्स, नई दिल्ली) से मिलीं। डॉ रवीश कुमार जो कि काफी अनुभवी और मृदुभासी है, उन्होंने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी क्योंकि मरीज को 48 घंटे से भी ज्यादा हो गए थे बेहोश हुए। बेहोशी की हालत में रिस्क काफी बड़ा था, बाइक से गिरने के कारण मरीज के सर में खून के बड़े बड़े थक्के जम गए थे ओर उन्हें तत्काल निकलने की जरूरत थी। ऑपरेशन में ज्यादा देरी होने पे मरीज की जान भी जा सकती थी।
परिजन को समझाने पर उन्होंने भी डाक्टर और अस्पताल पर पूरी तरह से विश्वास दिखाते हुए ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। आशी केयर अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग ने न्यूरो सर्जन डॉ. रवीश के नेतृत्व में डॉ जयराम, डॉ. राहुल और डॉ. दीपक सहित पूरी टीम ने 8 सितम्बर को ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल हुआ और 9 सितम्बर को सुबह मरीज अपने परिजनों को पहचानने लगी और बात भी करने लगी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल की पूरी टीम को धन्यवाद किया है।
