लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: इस बुधवार “कॉफी विद एसडीएम” की आठवीं कड़ी के तहत एसडीएम संजय कुमार ने क्षेत्र के अखबार वितरकों को आमंत्रित किया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि अखबार बांटने वाले ये साथी हर सुबह सूर्य के निकलने से पहले ही लोगों के घर तक समाचार पहुंचाने में जुट जाते हैं। बिना रूके उनका यह कार्य निस्वार्थ चलता रहता है, लेकिन अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए वे समय नहीं निकाल पाते।

एसडीएम ने कहा कि इस अनौपचारिक कार्यक्रम में अखबार वितरक अपनी व्यक्तिगत या सामूहिक समस्याएं और सुझाव रख सकते हैं। क्षेत्र की बेहतरी के लिए उनके द्वारा दिए गए तार्किक सुझावों को अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि “कॉफी विद एसडीएम” का उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करना और प्रशासन को आम जनता के करीब लाना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *