पलामू : जंगली मशरूम (खुखड़ी) खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल सबकी हालत खतरे से बाहर है। बीमार पड़नेवालों में आदर्श चौधरी, प्रभा देवी, दुर्गावती देवी, रीता कुमारी, अशोक चौधरी, अखिलेश्वर कुमार, कुर्ती कुंवर, अरविंद कुमार, सुषमा देवी का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव के ग्रामीण जंगल से खुखड़ी (मशरूम) चुनकर लाए थें। खुखड़ी खाने के बाद लोग धीरे-धीरे बीमार पड़ते गए और बुधवार की रात तक नौ लोगों की हालत गंभीर हो गई। स्थानीय स्तर पर उनके इलाज के बाद सबको गंभीर हालत में एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *