LIVE PALAMU NEWS DESK : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। निशांत ने अपने पिता Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मैं उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं।

निशांत ने कहा, “मैं सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाउंगा। पिताजी ने जो काम 20 साल में किया है, मैं उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मुझे अपने पिता पर गर्व है।” कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे नीतीश कुमार पर विश्वास और अपना मनोबल बनाए रखें।

इस कदम से बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। संभावना है कि निशांत को पार्टी के भीतर कोई महत्वपूर्ण पद या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *