LIVE PALAMU NEWS DESK : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, जनता के विश्वास और समर्थन के लिए आभार! वे इस बार राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहते हैं।

उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा जताया है। इसी विश्वास की ताकत से उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ बिहार और यहां के लोगों की सेवा करने का प्रयास किया। जनता के सहयोग और समर्थन की वजह से ही बिहार विकास और सम्मान की नई दिशा में आगे बढ़ा है।

उन्होंने अपने संसदीय जीवन की शुरुआत को याद करते हुए कहा कि राजनीति में आने के समय से ही उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। अब वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं। इस कारण इस बार वे चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *