समाहरणालय पलामू

लाइव पलामू न्यूज मेदिनीनगर: पलामू जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिये चुनाव का नामांकन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर नामांकन से संबंधित तैयारी पूरी कर ली गयी है और अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपुर्ति कार्यालय में जिला आपुर्ति पदाधिकारी सह पांकी की निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे,वहीं अपर समाहर्ता कार्यालय में विश्रामपुर के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

इसी तरह सदर अनुमंडल कार्यालय में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह डालटनगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।वहीं छतरपुर विधानसभा के लिये छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल होगा। इसी तरह हुसैनाबाद के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सह हुसैनाबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

सभी निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों की तीन गाड़ियों के प्रवेश के अनुमति होगी,वहीं निर्वाची पदाधिकारी के नाम निर्देशन कक्ष में उम्मीदवार सहित पांच व्यक्ति अंदर जा सकते हैं।नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी वहीं 28 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी इसी क्रम में यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहे तो 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है।

सभी निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय सीसीटीवी से लैस,प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

18 अक्टूबर से शुरू हो रहे नामांकन प्रक्रिया को लेकर पलामू के पांचों विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के अंदर व निकास द्वार पर सीसीटीवी लगाया गया है।इसी तरह नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।इसी तरह नामांकन के दौरान विधि- व्यवस्था के संधारण को लेकर सभी निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पर्याप्त मात्रा में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है उनके साथ पुलिस बल को भी टैग किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *