CRIME NEWS गढ़वा : शुक्रवार देर शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के नामधारी कॉलेज के पास कुख्यात अपराधी रवि तिवारी ने व्यवसायी ओम प्रकाश गुप्ता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। बताया जाता है कि अपराधी ने करीब पाँच राउंड गोली चलाई। घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

अचानक हुई इस फायरिंग से व्यवसायी का पूरा परिवार दहशत में है। इधर घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी।
ओमप्रकाश गुप्ता के परिजनों ने बताया कि उनके घर पर हमला किए जाने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।