Maiyaa. Smman yojna

लाइव पलामू न्यूज: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अब मंइया सम्मान योजना का फॉर्म सीएमसी (कॉमन सर्विस सेंटर) में नहीं भरा जाएगा। राज्य सरकार ने सीएमएसी के साथ समझौते को रद्द कर दिया है। ऐसे में महिलाओं के बीच ऊहापोह की स्थिति बन गयी है।

महिला बाल विकास विभाग निदेशक समीरा एस के हस्ताक्षर जारी आदेश में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2024 के बाद सीएससी के जरिये आवेदन लेने और उनके डिजिटलीकरण का काम बंद कर दिया गया है। अब सीएससी की सेवा की जरुरत नहीं है। सरकार द्वारा अब तक नयी व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम होना है। जिसमें करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *