लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी के नेतृत्व में विश्विद्यालय कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक का विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर पुतला दहन किया। जिसमें झामुमो छात्र संगठन अध्यक्ष कौशल किशोर और फैजल ने भी मिलकर अपना समर्थन दिया।

विद्यार्थियों को डिग्री, माइग्रेशन, प्रोविजनल और मार्कशीट समय से नहीं मिल पा रहा

मौके पर अमरनाथ तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव विद्यार्थी की समस्याओं को लेकर चिंतित नहीं हैं जेनरिक सत्र 2018- 21,2019- 2022,स्नातक सत्र 2021- 24 पंचम सेमेस्टर रिजल्ट, बैकलॉग और स्नातकोत्तर सत्र ,2021- 23,2022- 24 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय के द्वारा जारी नहीं करना उसकी उदासीन रवैया को दर्शाता है।

पीजी सत्र 2024- 26 का नामांकन का पोर्टल अभी तक नहीं खोला गया है,जबकि दूसरी तरफ विद्यार्थियों को डिग्री, माइग्रेशन, प्रोविजनल और मार्कशीट भी समय से नहीं मिल पा रहा है कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक जवाबदेही पद पर होने बावजूद सिर्फ बिल्डिंग हैंड ओवर लेने में लगी हुई है,और पैसा पेमेंट करने में लगी हुई है।

विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करें

आशीष कुमार ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करें, छात्रहित की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें,ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी नीतियों में सुधार नहीं करता है तो एनएसयूआई छात्र संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।

जिसकी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। मौके पर आशीष कुमार ठाकुर, रिशु राज दुबे,ओमप्रकाश त्रिपाठी, हाशिम बिस्मिल, ग़ुलाम नबी, रौशन कुमार, सोनू कुमार, अमन कुमार, नीतीश कुमार, अंकित कुमार, बसंत सिंह, रौशन गुप्ता, दीपक कुमार, शुभम पांडेय आदि कई छात्र उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *