पलामू: जिले के पांडू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण मंगलवार को झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। वे दोपहर एक बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। जहां बीडीओ सह सीओ रनवीर कुमार पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री ने प्रखंड व अंचल के अधिकारियों व कर्मियों संग बैठक किया।

बैठक में पांडू में संचालित योजनाओं व सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा करने के उपरांत सरकारी जमीन का सर्वे कराने ,जमीनी विवाद में कितने मामले अब तक अंचल में पेंडिंग और कितने निपटारा है साथ ही सरकारी जमीन कितने खाली पड़े हैं व कितने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हैं।

इसके साथ ही सरकारी जमीन पर किसने कब्जा किया हैं उन सभी जमीन का सीमांकन कर अमीन द्वारा सरकारी जमीन का 30 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश अंचल कर्मियों को दिया।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *