मेदिनीनगर : एनपीयू के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन व पुलिस महकमा भी सक्रिय है। इसी क्रम में शनिवार को पलामू डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने विश्वविद्यालय परिसर व जीएलए कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया।

इससे पहले उक्त पदाधिकारियों ने कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति में कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। जिसके बाद अधिकारियों ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जीएलए कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया। जहां ग्रीन रूम, छात्रों के बैठने की व्यवस्था, डी-एरिया, वीआईपी सीटिंग, वाहन पार्किंग, डायस प्लान और कम्युनिकेशन प्लान समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम, एनडीसी, एसडीपीओ सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *