लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम ऐप के बारे में विभिन्न बीडीओ, सीओ व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी को ट्रेनिंग दी गयी।अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने बड़े स्क्रीन पर आईएलएमएस ऐप को डाउनलोड कर सभी को ऐप के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी से कहा कि ऐप में छः अलग-अलग विंडो है।

पहला विंडो लाइब्रेरी है जिसमें एलेक्शन्स मैन्युअल, लैंडमार्क जजमेंट, चेकलिस्ट, विभिन्न विषयों पर संशोधन आदि के मैनुअल्स है। इन्हें अपने आवश्यकतानुसार अवलोकन किया जा सकता है। वीडियो वाले सेक्शन में चुनाव से जुड़े विभिन्न तरह के वीडियो, असेसमेंट में क्विज आदि का टेस्ट लिया जा सकता है। इसी तरह उन्होंने वेबसाइट, रिव्यू, लाइव टेस्ट आदि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक में उपायुक्त ने सभी बीडीओ-सीओ को आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव नजदीक है, ऐसे में आप सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अलर्ट मोड में रहने की बात कही। उन्होंने सभी को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने पर बल दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *