लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य मंत्री व गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में रोड शो किया। उनके रोड शो में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर रोड शो का स्वागत किया।

यह रोड शो गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान (टाउन हॉल) से निकलकर रंका मोड़, मेन रोड, मझिआंव मोड़, बस स्टैंड, सोनपुरवा, पुरानी बाजार सहित पूरा शहर भ्रमण करते हुये रंका मोड़ पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर, उनकी पुत्री सृष्टि ठाकुर व सौम्या ठाकुर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों से चुनाव चिन्ह तीर-धनुष छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान पूरा शहर झामुमो के झंडे से पटा दिखा।

रोड शो में झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी सहित काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता, कार्यकर्ता व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *