विकास कार्यों में विभागों के उपलब्धियों की दी गई जानकारी
परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को किया गया सम्मानित
14 आत्मसमर्पित नक्सलियों/परिजनों को पुनर्वास नीति के तहत भूमि बंदोबस्ती पर्चा का किया गया वितरण
लातेहार: सोमवार, 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह स्थल जिला खेल स्टेडियम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने भारतवर्ष के 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम भारतवासी गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे हैं। इस अवसर पर हम अपने अमर शहीदों को एवं झारखण्ड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिषोम गुरू स्व0 शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं उनके संकल्पों और आंकाक्षाओं को पूरा करने की शपथ लेते हैं।
आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में भारतीय संविधान लागू हुआ था जिससे देश के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार दिया गया है।
आगे उपायुक्त ने कहा कि लातेहार जिला प्रशासन आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के उच्च स्तर को प्राप्त करने हेतु सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सिंचाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त ने दी विकास योजनाओं में उपलब्धि की जानकारी
Clean Green Latehar Mission (CGLM) अन्तर्गत 736 स्थानीय दीदीयों को प्रशिक्षणोपरांत रोजगार उपलब्ध कराते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन नवाचारी कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है, घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से संग्रहित 40 क्विटंल पुनर्चक्रण, 20 टन अपशिष्ठ का वैज्ञानिक निस्तारण एवं 60 टन कचरे का ऑरगेनिक खाद के रूप में उपयोग करते हुए योग्य सामग्री से लगभग 3.88 लाख (तीन लाख अठासी हजार) रू0, यूजर शुल्क के रूप में 5.25 लाख (पांच लाख पच्चीस हजार) रू0 तथा हरियारका गोल्ड कम्पोस्ट विक्रय से 56.71 लाख (छपपन लाख एकहतर हजार) रू0, यानि लगभग 65.84 लाख (पैसठ लाख चैरासी हजार) रू0 का आय सृजन किया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष हेतु 30.00 लाख (तीस लाख) किलोग्राम कम्पोस्ट उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है जिससे लगभग 2.16 करोड़ (दो करोड़ सोलह लाख) रू0 संभावित आय सृजन किया जाएगा।
जनसेतुः- जिला प्रशासन लातेहार द्वारा आमजनों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जनसेतु पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसमें डिजिटल एवं वाट्सएप नम्बर 6287399707 पर आमजन अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराते हैं तथा जिला प्रशासन के द्वारा प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का निष्पादन किया जाता है। विगत छः माह में जनसेतु पोर्टल पर कुल 3045 प्राप्त जन शिकायतों में से 80% शिकायतों/समस्याओं का निवारण किया गया है।
●किसानों की आय में वृद्धि हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से महुआडांड़ प्रखण्ड में जीराफूल धान एवं मुंगफली प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया गया है जिसे नेतरहाट फार्मर प्रोड्युसर कम्पनी लि0 के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष हेतु जीराफूल धान का 6000 क्वींटल तथा मुंगफली प्रसंस्करण हेतु 900 क्वींटल का लक्ष्य रखा गया है।
● ग्रामीण आजीविका एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के उद्देश्य से लातेहार जिले के किनामांड़ में माॅडल डेयरी फार्म का अधिष्ठापन किया गया है।
●जेएसएलपीएस (पीएलएएसएच) दीनदयाल उपाध्याय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 9876 (नौ हजार आठ सौ छिहतर) स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 108561 (एक लाख आठ हजार पांच सौ एकसठ) गरीब परिवारों को जोड़ा गया है, 8880 (आठ हजार आठ सौ अस्सी) SHGs को 26.64 करोड (छब्बीस करोड़ चौसठ लाख) रू० चक्रीय निधि, 8646 (आठ हजार छःसौ छियालिस) SHGs को 86.46 करोड़ (छियासी करोड़ छियालिस लाख) रू० चक्रीय निधि, 9233 (नौ हजार दो सौ तैतीस) SHGs को 138.49 करोड़ (एक सौ अड़तीस करोड़ उनचास लाख) रू० बैंक ऋण, 30136 (तीस हजार एक सौ छतीस) दीदी को लखपति दीदी बनाया गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 4340 ग्रामीण युवक-युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है।
● स्वास्थ्य विभाग:-सदर अस्पताल लातेहार में DMFT मद से 03 सेट डायलेसीस मशीन अधिष्ठापित किया गया है जिससे कुल 2327 बार मरीजों को डायलेसीस कार्य किया गया। सदर अस्पताल, लातेहार के CSR से निर्मित ICU कक्ष में कुल 1702 मरीजों का ईलाज कार्य किया गया है। वर्तमान में ICU कक्ष के 10 बेड हेतु Tele Consultancy के माध्यम से RIMS, Ranchi के विशेषज्ञ चिकित्सको के द्वारा सलाह एवं निगरानी कार्य नित्य दिन किया जा रहा है। सदर अस्पताल, लातेहार में DMFT मद से Radiologist की व्यवस्था की गई है जिससे प्रतिदिन 30 से अधिक मरीजों का अल्ट्रासाउण्ड कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत कुल 19 मरीजों को ईलाज हेतु 96.88 लाख (छियानबे लाख अठासी हजार) रू० संबंधित अस्पतालों को उपलब्ध करायी गयी है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले अन्तर्गत कुल 24 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का National Quality Assurance Standards (NQAS) Certification कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का NQAS Certification का कार्य प्रक्रियाधीन है।
●शिक्षा विभाग:-
शैक्षणिक सत्र-2025-26 में कुल- 1,31,462 (एक लाख एकतीस हजार चार सौ बासठ) बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं कक्षा-01 से 08 में अध्ययनरत् कुल- 1,10,925 (एक लाख दस हजार नौ सौ पचीस) छात्र/छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया।
जिले में कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 173 विद्यालयों में ICT तथा 135 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित किया जा रहा है जिसमें लगभग 35,000 (पैतीस हजार) छात्र/छात्राएँ लाभान्वित हो रहे हैं। शैक्षणिक गुणवता को बढ़ावा देने के लिए 1032 विद्यालयों में टैब का वितरण किया गया है।
100 से अधिक उच्च/+ 2 उच्च विद्यालयों मेें पठन-पाठन को बढ़वा देने के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है। शैक्षणिक गुणवता को बढ़ावा देने के लिए उच्च/+ 2 उच्च विद्यालयों में AI तथा STEM Lab का अधिष्ठापन किया गया है। बच्चों के पठन-पाठन हेतु नये 160 अतिरिक्त वर्ग कक्ष (ACR का निर्माण किया गया है।
कल्याण विभागः-
छात्रवृति वर्ष वर्ष 2025-26 में ST/SC/OBC जाति के कुल 82,064 (बयासी हजार चौसठ) छात्र/छात्राओं के बीच PFMS के माध्यम से 17.46 करोड़ (सत्रह करोड़ छियालिस लाख) रूपये छात्रवृति भुगतान किया गया है।
साईकिल वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष- 2025-26 में 13,733 (तेरह हजार सात सौ तैतीस) छात्र/छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया है।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ST/SC/OBC के कुल 260 लाभुकों के बीच 13.31 लाख (तेरह लाख एकतीस हजार) रू० का भुगतान किया गया। जिले में 60 धुमकुड़िया भवन, 56 सरना/मसना स्थल घेराबंदी का कार्य कराया जा रहा है।
एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय के तहत 03 संचालित विद्यालयों में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।
मनरेगा योजना :
मानव दिवस सृजन:- मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अबतक 1,15,635 (एक लाख पंद्रह हजार छः सौ पैतीस) घर के मनरेगा मजदूरों को कार्य उपलब्ध कराते हुए 56.73 लाख (छपपन लाख तिहतर हजार) मानव दिवस का सृजन किया गया है। 1,66,147 (एक लाख छियासठ हजार एक सौ सैतालीस) श्रमिकों को आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है।
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसानों के आय वृद्धि के उद्देश्य से कुल- 2,590 (दो हजार पांच सा नब्बे) एकड़ में बागवानी किया जा रहा है जिसमें 2,99,516 (दो लाख निनाबे हजार पांच सौ सोलह) फलदार वृक्ष लगाया गया है।
आवास योजना:-
अबुआ आवास योजना अन्तर्गत 18.824 (अठारह हजार आठ सौ चौबीस). PM-JANMAN अन्तर्गत 792 पूर्ण किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत 64,144 (चौसठ हजार एक सौ चौवालीस) आवास पूर्ण किया गया है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना के तहत 1,608 आवास का लाभ दिया गया है।
कुल-85,368 (पचासी हजार तीन सौ अड़सठ) स्वीकृत आवासों के विरूद्ध 65,759 (पैसठ हजार सात सौ उनसठ) आवास पूर्ण कर लिया गया है, शेष का कार्य प्रगति पर है।
● कृषि विभाग :-
बीज विनिमय एवं वितरण योजना अन्तर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर कुल 10,962 (दस हजार नौ सौ बासठ) कृषकों के बीच 6,622 (छः हजार छः सौ बाईस) क्वींटल रबी फसल हेतु एवं बिरसा फसल विस्तार की योजना अन्तर्गत 816 क्वीं० बीज का वितरण शत-प्रतिशत अनुदान पर कुल 7,598 किसानों के बीच Block Chain Technology के माध्यम से किया गया है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना इस योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लातेहार जिला में कुल 717 किसानों के 482 हेक्टेयर क्षेत्र पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रीप एवं स्प्रिंकलर) का अधिष्ठापन हेतु लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए कुल अनुदान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के इकाई लागत का 90 प्रतिशत तथा अन्य कृषकों के लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर कार्य किया गया है।
पशुपालन विभाग :-
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 अन्तर्गत कुल 849 लाभुकों के विरूद्ध 335 लाभुकों के खातें में 129.90 लाख (एक करोड़ उनतीस लाख नब्बे हजार) रू० बकरा विकास योजना, सूकर विकास योजना, बैक्यार्ड कुक्कुट पालन योजना, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना एवं बत्तख चूजा वितरण योजना के लिए अनुदान की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। शेष लाभुकों के खाते में अनुदान की राशि हस्तांतरण करने की कार्रवाई की जा रही है।
जोड़ा बैल वितरण योजना 2025-26 अन्तर्गत कुल 24 लाभुकों के खातें में रू० 8.64 लाख (आठ लाख चौसठ हजार) रू० अनुदान की राशि हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।
सहकारिता विभाग :-
100 MT के 58 तथा 500 MT के 06 लैम्पस गोदाम का निर्माण किया गया है। 116 लैम्पसों में 1 HP के 161. 02 HP के 116 सोलर पम्पसेट का वितरण तथा 02 लैम्पसों में आटा चकी का अधिष्ठापन किया गया है।
जिला गव्य विकास :-
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत महिला लाभुकों को दो गाय की योजना के तहत कुल-170 लाभुक, पाँच गाय की योजना के तहत कुल 19 लाभुक, दस गाय की योजना के तहत कुल-02 लाभुकों को लाभान्वित किया है तथा डीप बोरिंग की योजना के तहत कुल 25 लाभुकों को एवं वर्मी कम्पोस्ट यूनिट के तहत कुल 26 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया है।
मत्स्य विभाग :-
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 540 मत्स्य कृषकों को मछली पालन एवं मत्स्य बीज उत्पादन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अधीन धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बाॅयोफ्लाॅक तालाब, तीन पहिया वाहन आईस बाॅक्स सहित एवं दो पहिया वाहन आईस बाॅक्स सहित, के लिए लाभुकों का चयन किया गया है।
भूमि संरक्षण:-
जिले में 47 सरकारी/निजी तालाब जीर्णोद्धार, 100 परकोलेशन टैंक, 13 डीप बोरिंग, 273 किसानों को पम्पसेट तथा 200 फीट भ्क्च्म् पाईप तथा महिला स्वयं सहायता समूहों/लैम्पस/एफ0पी0ओ0 को 80 प्रतिशत अनुदान पर 06 मिनी ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फेज-2 अन्तर्गत किसानों के आय में वृद्धि हेतु आधुनिक कृषि में ड्रैगन फ्रुट, स्ट्राबेरी आदि फलों एवं सतावरी जैसी औषधीय फसलों की खेती की जा रही है।
समाज कल्याण:-
सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अन्तर्गत 15,042 (पंद्रह हजार बयालीस) अध्ययनरत बच्चियों को कुल 5 करोड़ 87 लाख 67 हजार पांच सौ रूपये, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 240 लाभूकों को कुल 72 लाख रूपयें योग्य कन्याओं को तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 2170 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है।
विधवा पुनर्विवाह योजना अन्तर्गत वितीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 4 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। आंगनबाड़ी चलो अभियान योजना के तहत जिलान्तर्गत सभी 969 (नौ सौ उनहतर) आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित 03 से 06 वर्ष के कुल 29,214 (उनतीस हजार दौ सौ चैदह) बच्चों हेतु प्रति बच्चें 02 सेट के अनुसार कुल 58,428 (अंठावन हजार चार सौ अठाईस) गर्म पोशाक – हूडी की आपूर्ति सभी आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से करायी गयी है।
मिशन बुनियाद – मिशन बुनियाद कार्यक्रम 28 मई 2025 को लातेहार में शुरू हुआ। इसके तहत 35 सेक्टरों के लिए व्हाट्सप गु्रप बनाए गए, जिनसे सेविकाओं को रोज गतिविधियाँ और मार्गदर्शन मिलता है। सभी सेविकाओं व सुपरवाइजरों को माडयुल-1 का प्रशिक्षण दिया गया है ताकि गुणवतापूर्ण म्ब्ब्म् गतिविधियाँ संचालित की जा सकें।
वर्तमान में 92 प्रतिशत सेविकाएँ नियमित रूप से बच्चों के साथ गतिविधियाँ कर रही है। साथ ही च्ज्ड आयोजित की जा रही है, जिससे अभिभावकों की भागीदारी बढ़े और बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
सामाजिक सुरक्षा:-
केन्द्र प्रायोजित पेंशन योजना के कुल- 34489 (चैतीस हजार चार सौ नवासी) लाभुकों के बीच 29.2315 करोड़ (उनतीस करोड़ तेईस लाख पंद्रह हजार) रू0 का भुगतान किया गया है।
राज्य पेंशन योजना के कुल 68911 लाभुकों के बीच 71.9497 करोड़ (एकहतर करोड़ चैरानबे लाख संतानबे हजार) रू0 का भुगतान किया गया है।
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के कुल 136089 लाभुकों को बीच 256.843 करोड़ (दो सौ छपन करोड़ चैरासी लाख तीस हजार) रू0 का भुगतान किया गया है।
आपूर्ति विभाग
अन्त्योदय योजना के तहत कुल 1,28,121 (एक लाख अठाईस हजार एक सौ इक्कीस) पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ (Priority House Hold) परिवारों को प्रति यूनिट 05 किलोग्राम खाद्यान्न, दाल, चीनी एवं आयोडीन युक्त नमक मुफ्त, कुल-14,213 (चौदह हजार दो सौ तेरह) अन्त्योदय (AAY) परिवारों को प्रति यूनिट 35 किलोग्राम खाद्यान्न एवं नमक मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।
हरा राशन कार्ड के कुल 12,322 (बारह हजार तीन सौ बाईस) परिवारों को प्रति यूनिट 5.00 किलोग्राम खाद्यान्न एवं नमक मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।
डाकिया योजना के तहत कुल-4,017 (चार हजार सत्रह) आदिम जनजाति परिवारों को प्रति परिवार 35 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
सोना सोबरन धोती साड़ी योजना अन्तर्गत वर्ष में दो बार कुल 1,54,656 (एक लाख चौवन हजार छः सौ छप्पन) परिवारों को 10 रू0 प्रति साड़ी एवं धोती / लुंगी की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।
धान अधिप्राप्ति खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 में धान अधिप्राप्ति हेतु कुल लक्ष्य 2 लाख क्वींटल के विरूद्ध 1153 किसानों से कुल-62778 (बासठ हजार सात सौ अठत्तर) क्विं० धान क्रय करते हुए 24.50 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जा रहा है।
जिला योजना:-
जिला अनाबद्ध निधि अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10.38 करोड़ (दस करोड़ अड़तीस लाख) रू0 की लागत से कुल- 58 योजना ली गई है जिसमें 43 योजना पूर्ण कर ली गई है एवं शेष का कार्य प्रगति पर है।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, लातेहार:-
जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत दस प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी के लिए लोगों को शु़द्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 6,147 (छः हजार एक सौ सैतालीस) अद्द सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण। 05 अद्द बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें लगभग 1,36,614 (एक लाख छतीस हजार छः सौ चैदह) घरों को हर-घर नल से जल योजना से शुद्ध पेयजल का लाभ दिया जा रहा है एवं कार्य प्रगति में है। 412 ग्रामों में हर-घर नल-जल लगभग पूर्ण हो चुका है।
पथ प्रमण्डल:-
पथ प्रमंडल, लातेहार अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में Re-Construction / Strengthening work / IRQP Work हेतु कुल 405.60 करोड़ (चार सौ पांच करोड़ साठ लाख) रू० की लागत से 9 पथ योजना जिसकी कुल लम्बाई 181.33 कि०मी० एवं Bridge Work हेतु 3 योजना, जिसमें 41.00 कि0मी0 लम्बाई में Re-Construction / Strengthening / IRQP कार्य किया गया है, शेष पथांशों का कार्य प्रगति पर है एवं एक उच्चस्तरीय पुल निर्माणाधीन है।
भवन प्रमण्डल:-
भवन प्रमण्डल लातेहार द्वारा डी0एम0एफ0टी मद से भुसूर (सिकनी) में हाॅकी स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, 04 (चार) अद्द 100 बेड का छात्रावास भवन का निर्माण किया जा रहा है एवं SPMRM अन्तर्गत बरवाडीह प्रखण्ड के मंगरा में Muti Purpose Shopping Complex का निर्माण किया जा रहा है।
विद्युत विभाग:-
RDSS & MUJY योजना अन्तर्गत 158 गांव/टोला को विद्युतीकरण किया गया है, 11 KV लाईन हेतु 142.25 किलोमीटर तथा New LT लाईन हेतु 552.35 किलोमीटर में विस्तारित किया गया है।
क्रीड़ा:-
लातेहार जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि आवासीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रशिक्षण केन्द्र लातेहार के 07 प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने 69th National school game (SGFI) में भाग लिया एवं U-17 Boys 36th East Zone junior athletics में अनित उरॉव ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक एवं जयदीप उरॉव ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
डी0एम0एफ0टी0:-
जिला खनिज फाउन्डेशन ट्रस्ट, लातेहार अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 94.77 करोड़ (चैरानबे करोड़ सतहतर लाख) रूपये की कुल- 167 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा योजना का कार्यान्वयन कराया जा रहा है।
डी0एम0एफ0टी अन्तर्गत जिले के लातेहार प्रखण्ड में निःशुल्क नेत्र जाँच हेतु सेंटर खोला गया है। कुल- 511 लाभुक लाभान्वित हो चुके है तथा दैनिक रूप से लातेहार वासियों को लाभ मिल रहा है।
जिला मुख्यालय में दृष्टि बाधित व्यक्तियों के सुविधा हेतु प्रखण्ड परिसर में निःशुल्क आँख जाँच केंन्द्र का संचालन क्डथ्ज् मद से की जा रही है। अबतक कुल- 511 मरीजों को आँख जाँच कराते हुये कुल- 256 व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया है।
नगर पंचायत, लातेहार:- नागरिक सुविधा मद से 1.55 करोड़ (एक करोड़ पचपन लाख) रू0 की लागत से 1,773 मीटर आर0सी0सी0 नाली निर्माण, शहरी परिवहन मद से 1.02 करोड़ (एक करोड़ दो लाख) रू0 की लागत से 3,123 मीटर पी0सी0सी0 पथ निर्माण किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (षहरी) के तहत अबतक कुल 2,557 स्वीकृत आवासों में से 2,090 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत 2,603 लाभुकों को निःशुल्क जल संयोजन किया गया है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 578 फुटपाथ विक्रेताओं को पंद्रह हजार रू0, 286 फुटपाथ विक्रेताओं को बीस हजार रू0 तथा 106 फुटपाथ विक्रेताओं को पचास हजार रू0 ऋण उपलब्ध कराया गया है।
परिवहन विभाग:-
हिट एंड रन मुआवजा हेतु 13 मृतक के आश्रितों को 2.00 लाख (दो लाख) रू0 की दर से 26.00 लाख (छब्बीस लाख) रू0 तथा एक गंभीर व्यक्ति को पचास हजार रू0 का भुगतान किया गया है।
राजस्व:-
राजस्व अभिलेख को डिजिटाईज करते हुए राजस्व एवं निबंधन कार्य आॅनलाईन किये जा रहे हैं।
वित्तीय वर्ष- 2025-26 में भू- लगान के रूप में अबतक 23.61 लाख (तेईस लाख एकसठ हजार) रूपये की वसूली की गई है। इस वर्ष-2025-26 में प्राकृतिक आपदा के तहत् सहायता अनुदान कुल लाभुक- 219 के बीच राशि मो0-2.09 करोड़ (दो करोड़ नौ लाख) रूपये भुगतान किया गया है।
स्थापना शाखा:-
अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु सामान्य अनुकम्पा हेतु 13 तथा उग्रवादी हिंसा अनुकम्पा हेतु 01 लाभुक अनुशंसित किया गया है।
पंचायत शाखा:-
लातेहार जिला के 96 पंचायतों में पंचायत ज्ञान केन्द्र का संचालन किया जा रहा है, जहाँ पंचायतवासियों को डिजिटल माध्यम से ज्ञान, सूचना एवं सेवा प्रदान की जा रही है। PESA (पेसा) अधिनियम-अधिकार एवं जिम्मेदारियां विषय पर सभी 115 मुखिया, 652 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 373 ग्राम प्रधान सहित कुल 1140 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
परेड में अव्वल रही टुकड़ियों को किया गया पुरस्कृत
गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान परेड में अव्वल रही टुकड़ियों को प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परेड में प्रथम स्थान महिला आई0आर0बी0–04, द्वितीय स्थान एस0एस0बी–132 बटालियन एवं तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ने प्राप्त किया। जिन्हे माननीय विद्यायक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 14 आत्मसमर्पित नक्सलियों अथवा उनके परिजनों को पुनर्वास नीति के अंतर्गत गृह निर्माण के लिए भूमि का बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गुड सेमेरिटन के रूप में रूपेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।