अभिभावक आक्रोशित, स्कूल बसों की सुरक्षा जांच की उठी मांग

मेदिनीनगर :  जिले में एक बार फिर हुए स्कूली बस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में चार वर्षीय मासूम मयानंद राम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मयानंद रवीन्द्र राम का पुत्र था, रोज की तरह आंगनबाड़ी जाने के लिए घर से निकला था।

इसी दौरान वह एक स्कूली बस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि दो दिन पहले चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एलकेजी के छात्र विनीत सिंह यादव की मौत हो गई थी। इन दोनों घटनाओं ने जिले के अभिभावकों और आम लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से स्कूली बसों की सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *