LIVE PALAMU NEWS DESK :  मंगलवार की सुबह धनबाद पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच हुए मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है। मुठभेड़ की घटना धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में हुई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है।

दरअसल, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान हीरो के अपराधी राजगंज में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। जिसके आलोक में एक टीम गठित कर राजगंज भेजा गया। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की इस दौरान एक अपराधी भानु मंझी को गोली लगी। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसएसपी समेत गई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *