लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को मत्स्यपालन को बढ़ावा देने हेतु पलामू के टाउन हॉल में कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मत्स्यपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू के उपविकास आयुक्त, JSlPS पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी और जिला परिषद अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए मत्स्य किसानों को मत्स्यपालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लाभुकों को मछली पालन के आधुनिक तरीकों, पोषण और बीमारियों से बचाव, बाजार आदि के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में किसानों को लाइफ जैकेट, जाल, नाव और अन्य आवश्यक उपकरण भी वितरित किए गए।

मौके पर डीडीसी शब्बीर अहमद ने कहा कि मत्स्यपालन ग्रामीण क्षेत्रों में आय का एक अच्छा स्रोत बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को मत्स्यपालन के प्रति प्रेरित किया जाएगा और जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ेगा। मत्स्य पदाधिकारी ने किसानों को मत्स्यपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *