CRIME NEWS : गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में खेत में आरी बांधने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान रामपुर निवासी गुप्ता पासवान के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि गुप्ता पासवान अपने खेत में आरी बांधने का कार्य कर रहा था, तभी उसके बड़े भाई कन्हाई पासवान ने विरोध करते हुए कहा कि यह खेत उसका है और इसमें कोई काम नहीं करे। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि कन्हाई पासवान ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गुप्ता पासवान के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पृ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *