लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, पांकी-मेदिनीनगर मुख्यपथ पर कुंदरी छठ तालाब के पास ऑटो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। जिससे ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गये। बताया जा रहा है कि ऑटो पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम बेरू से डाल्टनगंज थाना जा रही थी। इसी दौरान कुंदरी छठ तालाब के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से ऑटो सवार युवक की मौत हो गई।

वहीं दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मोo हुसैन मियां के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति उनके परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। घटना के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए निजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज में पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *