गढ़वा : एक बार फिर से गढ़वा अंबिकापुर NH 343 में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना मचिला महुआ की है। बताया जा रहा है कि धोबनी निवासी 50 वर्षीय तेजू यादव अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बलीगढ़ से वापस आ रहे थें।

इसी क्रम में गोदरमाना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही तेजू की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुनैना को अस्पताल भेजा।
वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इधर ट्रक की खोजबीन जारी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की कि NH 343पर ट्रैफिक नियंत्रण व वाहनों की गति सीमा निर्धारित की जाए।