OPREATION SINDOOR : 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की देर रात भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस पूरी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया था। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहें थें।

बताते चलें कि घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था- “बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकवादियों और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी”

 

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद से ही तीनों सेनाएं आंतकियों पर हमले की तैयारी में लगी थीं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 6-7 मई की रात को भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया। जिसमें आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है, जो पहलगाम आतंकी हमले का सटीक और संयमित जवाब है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकवादी बुनियादी ढांचे स्थलों पर लक्षित हमले किए गए, जिसमें सीमा पार आतंकी योजना की जड़ों को निशाना बनाया गया।

बताते चलें कि, इस दौरान किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। बाद में इस ऑपरेशन पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *