LIVE PALAMU NEWS DESK : राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। 6 जनवरी से 8 जनवरी तक राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी।

इस दौरान प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाएं नहीं होंगी। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और सभी निजी विद्यालयों पर लागू होगा।