मेदिनीनगर : मेरा युवा भारत, पलामू युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक्स स्टेडियम मेदिनीनगर में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए फुटबॉल, चार सौ मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद एवं महिलाओं का कबड्डी, दो सौ मीटर दौड़ एवं रस्सी कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि पलामू सह फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य विजय ओझा, जिला खेल समन्वयक निधि उपाध्याय एवं मेरा युवा भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
सांसद प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल-कूद आवश्यक गतिविधि है। खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। साथ ही उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही खेल गतिविधियों को युवाओं के बीच रखा।
फुटबॉल प्रतियोगिता में फ़ाइनल मैच सदर प्रखंड के एवं पांकी प्रखंड के बीच खेला गया, जिसमें पांकी के टीम ने विजय प्राप्त किया। वहीं बालिका कबड्डी टूर्नामेंट फ़ाइनल मैच हुसैनाबाद एवं उटारी रोड प्रखंड के बीच खेला गया, जिसमें हुसैनाबाद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर रेस बालक में करण कुमार (पांकी), सोनू कुमार (पांकी) एवं अंकित कुमार सिंह (सदर) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया। स्किपिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः पुष्पा कुमारी(हुसैनाबाद), रूपा कुमारी (सतबरवा) एवं आरती कुमारी (सतबरवा) ने प्राप्त किया ।
200 मीटर दौड़ बालिका में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः गोसिया प्रवीण (सदर), मिष्ठी कुमारी (सदर) एवं श्रुति कुमारी (सदर) ने प्राप्त किया ।
लंबी कूद बालक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः करण कुमार (पांकी), सोनू पासवान (पांकी) एवं जी एस करण (पांकी) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉपी, मेडल, सर्टिफिकेट एवं टीशर्ट से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
मंच संचालन हिमांशु तिवारी ने किया, वहीं बतौर रेफरी भीम यादव, मोनू कुमार, बिपिन यादव, शुभम कुमार सहित लगभग 200 प्रतिभागी उपस्थित हुए।