मेदिनीनगर : बुधवार को मेदिनीनगर शहर के नगर भवन में “विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें “स्वास्थ्य आरोग्य दूत का सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति, पलामू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन पलामू डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव,डॉ. एस. के. रवि (DRCHO), डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव, एवं डीडीएम राजीव कुमार उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने किशोर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *