लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर:  शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा  के वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी ने नौ कन्याओं का विधिवत पूजन और भोज का आयोजन किया। इसके साथ ही नौ दिनों तक चले नवरात्रि के पावन उत्सव का समापन किया गया। हवन के माध्यम से देवी दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया और माता से सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई।

पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का संचालन उज्जैन से विशेष रूप से आए पंडितों द्वारा किया गया। उन्होंने विधिवत रूप से सभी अनुष्ठान और हवन संपन्न कराया। हवन में विशेष आहुतियाँ दी गईं, ताकि क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुख-शांति का वास हो सके।

इस पावन अवसर पर JMM के वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी के साथ कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से आर्क तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, विजय दुबे, मुकेश सिंह और अन्य लोग उपस्थित थें। उपस्थित सभी लोगों ने हवन में आहुति देकर माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त की और कन्याओं के आशीर्वाद लिया।

यह आयोजन संजीव तिवारी की सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह न केवल धार्मिक आयोजन था, बल्कि समाज में सद्भावना और एकता को बढ़ावा देने का भी प्रयास था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *