लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: रविवार को एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न करना हम सबों की पहली प्राथमिकता है। इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और सुनियोजित तरीके से कार्य करें। उन्होंने टीम वर्क के साथ काम करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार और पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *