CRIME NEWS/ मेदिनीनगर : भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू के ACB की टीम ने एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार राम है, जो नौडीहा प्रखंड में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था।

दरअसल, आरोपी ने कूप निर्माण की राशि आवंटित करने के बदले लाभार्थी से रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद लाभार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू की। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया और जाल बिछाया।
शुक्रवार को तय योजना के अनुसार जैसे ही लाभार्थी ने आरोपी को सात हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे तत्काल दबोच लिया। एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ पलामू ला रही है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।