मेदिनीनगर : शनिवार को उपायुक्त समीरा एस शनिवार को पलामू उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन एवं सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव के साथ पांकी पहुंचीं। सर्वप्रथम उन्होंने कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया,उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ महेंद्र प्रसाद समेत अन्य कर्मियों से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जानकारी ली एवं सभी दस्तावेजों की जांच की।

इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के सभी कक्षों में भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायज लेते हुए मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पलामू उपायुक्त ने कॉन्फ्रेंस हॉल में अवस्थित ढंग से रखे सामग्रियां को लेकर कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय ,नए भवन के निर्माण, प्रसव कक्ष, कुपोषण उपचार केंद्र, ओपीडी, लैब एवं भंडार गृह की बारीकी से जांच की।

स्वास्थ्य केंद्र के जांच के पश्चात पलामू उपायुक्त पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों के साथ चौरहा स्थित पेयजलापूर्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों एवं अधिकारियों से भी बात की। जहां विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बैराज गेट के बंद होने से पूरे महीने ग्रामीणों को पानी मिल सकेगा नदी के सूखने से वर्ष के कुछ महीने में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की बातें भी सामने आई उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात पलामू उपायुक्त प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे जहां उनके आगमन पर विद्यालय की छात्राओं ने बैंड बाजा से उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पलामू उपायुक्त छात्राओं के क्लासरूम, लैब एवं छात्रावास सहित अन्य कक्ष की भी बारीकी से जांच की साथ ही उन्होंने विद्यालय के रसोई घर का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान मौके पर मौजूद विभाग के कर्मियों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया कि रूटिंग निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।