लाइव पलामू न्यूज : पलामू जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैईया पंचायत खरवार टोला ढाप में एक गोतिया ने दूसरे गोतिया को बलुवा से काट कर 6 लोगों की गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में गंभीर रूप से घायल चंदेव यादव ने बताया कि गोतिया में राजेन्द्र यादव,पिता विलास यादव,ने गाली गौलोज करते हुए बलुवा लेकर निकाला और अनिता देवी,मनराज यादव,शिवराज यादव,महेश्वर यादव,अभिषेक कुमार को बलुवा से काट डाला जिसे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में चंदेव यादव ने बताया कि ओझा-गुनी को लेकर राजेन्द्र यादव पिता विलास यादव ने बलुवा से काटा । सभी घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल चंदेव यादव दाहिना हाथ कट जाने के कारण मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरे पक्ष के राजेन्द्र यादव,पचिया देवी ,सुदामा यादव भी घायल हुए वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा यादव ने बताया की जमीनी विवाद में रास्ता को लेकर झगड़ा हुआ है समाचार लिखे जाने तक लिखित आवेदन छतरपुर थाना में नही दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *