लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : वीर शहीदों के पावन स्मृति में पलामू पुलिस लाइन स्टेडियम में चल रहे अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला दुर्गापुर, बंगाल बनाम पलामू, झारखंड के बीच खेला गया। मैच प्रारंभ होने से पहले ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा सभी खिलाड़ियों को ग्राउंड में स्वागत किया गया। मुकाबला प्रारंभ होने से पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से ग्राउंड में ही सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया।

ग्राउंड में ही सभी सम्मानित अतिथियों, खिलाड़ियों, आयोजन समिति के संरक्षकों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं दर्शकगण ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान के बाद पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही एवं विधायक आलोक चौरसिया ने फुटबॉल खेलकर मुकाबले को प्रारंभ कराया। इस मैच में मध्यांतर तक दोनों टीमें शून्य के साथ बराबरी पर रही।
मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने फुटबॉल खेल की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों को याद करना और पलामू के पूर्व खिलाड़ियों को याद कर उनका सम्मान करना गर्व की बात है। मैच प्रारंभ होने से पूर्व पलामू पुलिस एवं पलामू फुटबॉल आयोजन समिति के द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, पुलिस अधीक्षक अभियान अंजनी अंजन, सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रथम उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार यादव, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानचंद पाण्डेय, पूर्व फुटबॉलर मानिक सिंह, रेलवे के टिकट इंस्पेक्टर बी एम पाण्डेय, समाजसेवी रामलव चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव, विभाकर नारायण पाण्डेय, परशुराम ओझा, प्रमुख हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव मनोहर कुमार लाली, संरक्षक परशुराम ओझा, सार्जेंट मैरी खलखो, लालेश्वर राम, मोहम्मद इसराइल,
प्रमोद रंजन दास गुप्ता, सिद्धार्थ कुमार, विक्रांत दुबे, धीरेन्द्र पाण्डेय, रिंकू सिंह, ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पंडित प्रदीप नारायण, मेडिकल की टीम के साथ विजय प्रसाद गुप्ता, सूर्य नारायण, राज कुमार गुप्ता, जगजीत सिंह लवली, कौशल कुमार वर्मा, रंजीत गुप्ता, नागेन्द्र चौधरी, प्रसेनजीत दास गुप्ता, कृष्णा कुमार, सुनील कुमार यादव, लालू उरांव, इंदर बहादुर सिंह, मोहम्मद इदरीश,
स्वराज सिंह, बृजेश शुक्ला, लखविंदर मार्डी, सुनील गुप्ता, सिकंदर रवि, अब्दुल सलाम, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रचारक शुभम प्रसाद, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार पाठक, मनीष मिश्रा, टीम प्रबंधक संदीप कुमार राम आदि मौजूद थें। वहीं मैच के कॉमेंटेटर धानु नाग, वेद कुमार, मैच रेफरी सुनील टोप्पो, अब्दुल मजीद, जफर आलम, तबरेज आलम, स्कोरर साहित्य परवेज ने सराहनीय भूमिका निभाई।