मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने 90 लाख रुपए की अवैध शराब को जब्त किया है। उक्त अवैध शरा मध्य प्रदेश के सतना से सिलीगुड़ी भेजा जा रहा था। लेकिन पुलिस को आशंका है कि शराब की यह खेत बिहार के इलाके में जाने वाली थी।

दरअसल पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से शराब की खेत की तस्करी होकर झारखंड के रास्ते गुजर रही है। इसी सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने पड़वा थाना क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया। जिसको लेकर कोलियरी मोड़ के पास पुलिस ने एक ट्रक को रोका। पुलिस ने ट्रक के अंदर से 90 लख रुपए के अवैध शराब को बरामद किया।
वहीं ट्रक से राजस्थान के रामनगर के रहने वाले देदाराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ट्रक पर 910 पेटी विदेशी शराब मौजूद पाई गयी। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 90 लाख रुपए है।