The health center has a larger number of expired medications PALAMU : पलामू जिले के पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी तादाद में एक्सपायरी दवाओं का भंडार रखा हुआ है। आयरन एंड फोलिक एसिड की लगभग बीस पेटी सिरप छुपाया गया है।जिसकी एक्सपायरी डेट फरवरी 2024 थी। जिसके बाद इसे छुपा कर रखा गया है। उक्त कार्य संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है।

सोचने वाली बात यह है कि अगर इस दवा का उपयोग क्षेत्र के मरीजों के लिए नहीं था तो इसे मंगाया क्यों गया और यदि मंगाया गया तो लोगों को क्यों नहीं दिया गया..? आखिर सरकारी संपत्ति की इस तरह से दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है, इसका जिम्मेवार कौन होगा। इन सारी दवाओं को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जैसे पेटी में बंद कर दवा आया था वैसे ही रखे -रखे एक्सपायर हो गया क्योंकि पूरी पेटी भरी पड़ी है।
ग्रामीणों का कहना है कि पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम द्वारा बाहर से दवा खरीदने की बात कही जाती है। ग्रामीणों ने ‘लाइव पलामू न्यूज’ को बताया कि एएनएम मैडम मदनपुर में खुद अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाती हैं जो कि जांच का विषय है।