गढ़वा : सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के बाजार क्षेत्र में सड़क सुरक्षा संबंधी पैंपलेट वितरिय किया गया। इस दौरान आमजनों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

पैंपलेट के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें तथा चार पहिया एवं उससे अधिक पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही सभी यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोका जा सके।