लाइव पलामू न्यूज : विगत दिनों पांकी स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट हाई स्कूल का 13 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्घाटनकर्ता के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार पांडे ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया जहां विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा स्वागत गान के साथ कई मनमोहक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए जिसे उपस्थित सभी लोगों सराहा।

कार्यक्रम के उद्घाटन करता प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के संरक्षक अविनाश कुमार वर्मा ने विद्यालय संचालन के 10 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि आज इस तरह के छोटे-छोटे विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का दीप जला रहे हैं।

जो सामाजिक दायित्व के साथ सरकार के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे है मगर कुछ बड़े मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के कारण सभी विद्यालयों पर उंगली उठ रही है जिस पर अंकुश लगाना सरकार का काम है। उन्होंने पांकी मुख्य पथ से विद्यालय तक के सड़क की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अब पांकी को भी नगर पंचायत का दर्जा देते हुए विकास की नई रेखा खींचने की आवश्यकता है।

वही मुख्य अतिथि पांकी प्रमुख पंचम कुमार ने पांकी के सभी निजी विद्यालयों को एक सूत्र में बांधने के लिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड की सराहना करते हुए शानदार कार्यक्रम की प्रशंसा की जबकि स्थानीय मुखिया प्रेम कुमार ने कहा कि हम सब शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिव सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, अनुशासन समिति संयोजक वीरेंद्र दुबे समेत सभी वक्ताओं ने विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयास के लिए साधुवाद दिया और कहा कि विद्यालयों के हित में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हर वक्त आपके साथ है।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद विद्यालय परिवार के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया जहां मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडे, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पांकी के अध्यक्ष विनोद सिंह, संरक्षक राजु गुप्ता,

उपाध्यक्ष विकास प्रजापति, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी राजन कुमार, उपसचिव शशिकांत सिंह, उपकोषाध्यक्ष मनीष सिंह, सदस्य भारत सिंह, दिनेश कुमार के साथ सैकड़ो अभिभावक और बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्य अनामिका पांडे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक प्रमोद पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *